Monday, October 19th, 2026

आबकारी उप निरीक्षक मुरैना दिनेश कुमार निगम निलंबित

 भोपाल

मुरैना में शराब पीने से हुई मौतों की घटना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी उप निरीक्षक मुरैना दिनेश कुमार निगम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दिनेश निगम को प्रथम दृष्टि में पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में कमी तथा अपनें कर्त्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने का दोषी पाया गया है।

आबकारी आयुक्त राजीव दुबे ने निगम को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय श्योपुर रहेगा।

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय